दुनिया के सबसे छोटे देश – Smallest Countries In The World In Hindi

दुनिया में बहुत सारे देश है। जिनमे कुछ देश बहुत बड़े है, और कुछ देश आपके मोहल्ले से भी ज्यादा छोटे है। इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन यही सत्य है। तो आइये जानते है, दुनिया के सबसे छोटे देश के बारे में-

दुनिया के सबसे छोटे देश – Smallest Countries In The World In Hindi


वेटिकन सिटी – Vatican City

मात्र 0.44 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश दुनिया का सबसे छोटा देश है। इस देश में केवल 840 लोग रहते है। यह देश यूरोप महाद्वीप के इटली के शहर रोम के अंदर स्थित है। जब यह एक देश है,तो इस देश की अपनी राजभाषा (लातीनी), अपने सिक्के, अपना डाक विभाग और अपना रेडियो आदि भी हैं। यहाँ का सबसे आकर्षित केंद्र गिरजाघर, मकबरे और संग्रहालय है।

दुनिया के सबसे छोटे देश - Smallest Countries In The World In Hindi

मोनाको – Monaco

केवल 2.02 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला यह देश जिसकी आबादी 2016 की गणना के अनुसार लगभग 38,499 है। इस देश का क्षेत्रफल कम होने का सबसे बड़ा कारण समुद्री लहरे है। क्योकि यह देश इटली और फ्रांस के बीच समुद्र किनारे बसा हुआ है। मोनैको को दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। भले ही यह दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। लेकिन दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा प्रति व्यक्ति करोड़पति है।

Monaco Smallest Countries In The World In Hindi

नौरू

21.3 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश, जिसकी आबादी लगभग 13 हजार है। यह देश प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। इस देश की खाश बात है, कि इस देश के पास अपनी कोई मिलिट्री नहीं है। यह देश दुनिया का सबसे तीसरा सबसे छोटा देश है। यहाँ के लगभग 10% लोगो के पास काम है, बाकी 90% लोग बेरोजगार है।

तुवालु

26 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश, विश्व का चौथा सबसे छोटा देश है। इस देश की आबादी लगभग 11,097 है। यह भी नौरु की तरह प्रशांत महासागर में स्थित है. यह देश पहले ब्रिटेन के अधीन था।

सैन मैरिनो

61 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश, विश्व का पांचवा सबसे छोटा देश है। इस देश की आबादी लगभग 33,203 है। यूरोप का सबसे पुराना देश माना जाता है।

लिक्टनस्टीन

160 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश, विश्व का छठा सबसे छोटा देश है।  अगर इस देश की सीमा की बात करे तो स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया से मिलती हैं। इस देश की जनसंख्या 37,666 के आस पास है.

मार्शल आइलैंड

181 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश, विश्व का सातवा सबसे छोटा देश है। अटलांटिक महासागर में स्थित यह देश विश्व के सबसे छोटे देशों में सातवें नंबर पर आता है। इस देश की जनसंख्या लगभग 53,066 है।

मालदीव

298 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश, विश्व का आठवां सबसे छोटा देश है। यह देश हिन्द महासागर में स्थित होने की वजह से इस देश को हिंद महासागर का मोती भी कहा जाता है। इस देश की कुल आबादी 4 लाख 17 हजार है।

माल्टा

316 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश, विश्व का नववा सबसे छोटा देश है। इस देश की जनसंख्या लगभग 4 लाख 37 हजार हैं।

ग्रेनाडा

348 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश, विश्व का दसवा सबसे छोटा देश है। यह अन्य छोटे 6 द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। इस देश की जनसंख्या लगभग 1 लाख हजार है।