Hindi Diwas: Hindi Language In Hindi – हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य

Hindi Language In Hindi: हिंदी भाषा हमारी मातृभाषा है, इसलिए हमें अपनी मातृभाषा को बढ़ावा देना चाहिए। केवल हिंदी दिवस के दिन ही नहीं बल्कि हमेशा अपनी मातृभाषा को सम्मान और बढ़ावा देना चाहिए , हिंदी दिवस के इस शुभ अवसर पर आज हम आपको कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताएँगे जिन्हे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे-

hindi diwas हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य - Facts about Hindi Language In Hindi

Facts about Hindi Language In Hindi – हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य


1. 14 सितम्बर 1949 को ही निर्णय लिया गया था, कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी।

2. ‘हिन्द’ शब्द से ही हिन्दी शब्द की उत्पत्ति हुई है, जिसका अर्थ होता है ‘सिंधु नदी की भूमि’।

3. भारत देश में सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली जाती है, जबकि भारत देश में 461 भाषाएँ है।

4. 1950 में हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में राष्टभाषा का दर्जा दिया गया।

5. हिन्दी भाषा के इतिहास पर पहले साहित्य की रचना एक फ्रांसीसी लेखक ग्रासिन द तैसी ने की थी।

6. हिन्दी और दूसरी भाषाओं पर पहला विस्तृत सर्वेक्षण अंग्रेज सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने किया था।

7. हिन्दी खड़ी बोली की पहली कविता कवि ‘अमीर खुसरों’ ने लिखी थी।

8. हिंदी में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला शब्द नमस्ते है

9. हिंदी में 11 स्वर और 33 व्यंजन शामिल हैं।

10. इंटरनेट पर लोग सबसे ज्यादा अंग्रेजी का इस्तेमाल करते है, लेकिन हर 5 में से 1 व्यक्ति इंटरनेट को हिंदी में चलाना पसंद करता है।

Facts About Hindi Diwas In Hindi – हिंदी दिवस के अन्य रोचक तथ्य


11. दुनिया के 176 विश्वविद्यालय में हिंदी पढाई जाती है। जिनमे अमेरिका के विश्वविद्यालय भी शामिल है।

12. अटल बिहारी बाजपेयी जी ने पहली बार 1977 में संयुक्त राष्ट की आम सभा को हिंदी में सम्बोधित किया था।

13. हिंदी भाषा में आप किसी शब्द को वैसे ही लिखोगे जिस तरह आप उसे बोलोगे।

14. मॉरीशस, फिजी , सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, टोबैगो और नेपाल में भी हिंदी भाषा बोली जाती है।

15. अंग्रेजी में इस्तेमाल होने वाले इन शब्दों जंगल, कर्मा, योगा, बंगला, चीता, लूटपाट, ठग या अवतार आदि को हिंदी भाषा से लिया गया है।

16. लल्लू लाल जी द्वारा लिखित हिंदी में सबसे पहली पुस्तक “टप्रेम सागर” 1805 में प्रकशित हुई थी

17. बिहार राज्य ने सबसे पहले 1881 में हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था।

18. Web Address (URL) बनाने में दुनिया भर की 7 भाषाओं का इस्तेमाल होता है और हिंदी उन्हीं में से एक है।