Raksha Bandhan In Hindi – रक्षाबंधन के बारे में रोचक तथ्य

Raksha Bandhan In Hindi: रक्षा बंधन भारत देश में एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है, इस त्यौहार में एक भाई-बहन का अनोखा प्यार छुपा होता है, आज हम आपको रक्षाबंधन से जुडी सारी अनसुनी रोचक जानकारी बतायंगे-Facts about Raksha Bandhan in Hindi

रक्षा बंधन के बारे में रोचक तथ्य - Facts about Raksha Bandhan in Hindi

Amazing Facts About Raksha Bandhan In Hindi – रक्षाबंधन के बारे में रोचक तथ्य


1. रक्षाबंधन राखी के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता हैं।

2. रक्षाबंधन हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

3. यह त्यौहार सिर्फ भाई और बहन का त्यौहार माना जाता है।

4. बहने अपने भाई को राखी बांधकर उसकी लम्बी आयु की कामना करती हैं।

5. रक्षाबंधन सावन का आखिरी दिन होता है, इसी वजह इसे श्रावणी (सावनी) भी कहते हैं।

6. आपकी जानकारी के लिए बता दे, यह त्यौहार भारत के अलावा नेपाल और मॉरिशस में भी मनाया जाता है।

7. राखी हमेशा दाहिने हाथ की कलाई पर बाँधी जाती है। राखी का धागा कच्चे सूत के अलावा रेशमी धागे तथा सोने, चाँदी जैसी मँहगी वस्तु का भी होता है।

8.अमरनाथ की धार्मिक यात्रा गुरु पूर्णिमा को शुरू होती है और रक्षाबन्धन के दिन पूरी होती है। यह माना जाता है कि इसी दिन हिमानी शिवलिंग भी आकार ग्रहण करता है।

9. रक्षाबन्धन शब्द का अर्थ “रक्षा का बंधन” है।

10. रक्षाबन्धन (राखी ) को भारत की गुरु और शिष्य परंपरा का प्रतीक भी माना जाता है।

Interesting Facts About Raksha Bandhan In Hindi – राखी के बारे में रोचक तथ्य


11.भारत में कुछ जगह पर पेड़ो की रक्षा के लिए भी वृक्षों पर राखी बाँधी जाती है।

12.राखी के दिन भारत में कई जगह पर बहन, भाई के कान के ऊपर भुजरियाँ लगाती है।

13. रक्षाबन्धन का त्यौहार महाराष्ट्र में नारियल पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।

14. राखी, राखी और हथकड़ी, राखी और राइफल, रक्षाबन्धन आदि फिल्मे रक्षाबन्धन के ऊपर बनाई जा चुकी है।

15. राजस्थान में दिनरामराखी और चूड़ाराखी या लूंबा बांधने का रिवाज़ है।

16. इस दिन मराठी लोग नदी या समुद्र के तट पर जाकर अपने जनेऊ बदलकर समुद्र की पूजा करते हैं।

17. इस दिन एक बहन अपने भाई की लंबी उम्र के लिए कामना करती है।

18.भारत सरकार का डाक विभाग इस दिन एक विशेष प्रकार का लिफाफा तैयार करता है, जिसमे लोग राखी भेजते है।

19. रक्षाबन्धन भाई और बहन के प्रेम का पवित्र बंधन (holy bond) है।