Amazing Facts About Diwali In Hindi – दीवाली के बारे में रोचक तथ्य
1. दीवाली शब्द का मतलब हिन्दी में ” दिए की रोशनी” है।
2. दिवाली के दिन भारत में लगभग 5000 करोड़ रुपये के पटाखे फोड़े जाते है।
3. दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।
4. भारत के कुछ जगहों पर दिवाली को नये साल की शुरुआत भी माना जाता है।
5. दीपावली का त्योहार प्रदूषण के लिए भी जाना जाता है।
6. दिवाली का त्यौहार पांच दिनों का होता है, दीपावली का त्यौहार 2 दिन पहले से शुरू होकर, 2 दिन बाद ख़त्म होता है।
7. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दीपावली का त्यौहार कार्तिक महीने की पंद्रह तारीख को मनाया जाता है।
8. पूरी दुनिया में दिवाली त्यौहार लगभग 80 करोड़ लोग मनाते है।
9. दीपावली का त्यौहार केवल भारत में ही नहीं बल्कि इन देशो (नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया आदि ) में भी बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।
10. दीपावाली भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के विवाह और भगवान श्रीकृष्ण की नरकासुर पर विजय के उपलक्ष्य में भी मनाई जाती है।
Diwali Facts In Hindi – दीवाली के बारे में रोचक तथ्य
11. इंडिया के बाहर दीपावाली के सबसे बड़े सेलिब्रेशन की मेजबानी England की city ‘Leicester’ में की जाती है।
12. सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है, ताकि दिल्ली पर प्रदूषण न बढ़े।
13. उसी रात जैन धर्म के लोग भी महावीर द्वारा मोक्ष की प्राप्ति को चिह्नित करने के लिए त्योहार मनाते है, जिस रात दीपावाली मनाई जाती है।
14. इस दिन भगवान राम, लक्ष्मण और सीता 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे और लोगों ने घी के दीयें जलाए थे।