Uttar Pradesh In Hindi – उत्तर प्रदेश के बारे में रोचक तथ्य

Uttar Pradesh In Hindi: उत्तर प्रदेश का इतिहास 4000 साल पुराना इतिहास है, उत्तर प्रदेश की धरती पर बहुत सारे देवी-देवताओ ने जन्म लेकर इस धरती को धन्य किया है, दोस्तों अगर आप भी यूपी से है तो आज आपको यह पोस्ट पढ़ने के बाद आपको गर्व महसूस होगा, और आप एक बार जरूर कहंगे कि अच्छा हुआ जो हमारा जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ।

उत्तर प्रदेश के बारे में रोचक तथ्य - Facts About Uttar Pradesh In Hindi

Interesting Facts About Uttar Pradesh In Hindi – उत्तर प्रदेश के बारे में रोचक तथ्य


1. भारत का सबसे पुराना हाई कोर्ट इलाहाबाद में है।

2. उत्तर प्रदेश रेलवे नेटवर्क में भारत में प्रथम स्थान पर है।

3. भारत देश के दो महाकाव्य रामायण और महभारत उत्तरप्रदेश की ही भूमि पर लिखा गया है।

4. उत्तर प्रदेश की जीडीपी लगभग $150 बिलियन है, इतनी जीडीपी आइसलैंड, ओमान, बांग्लादेश, हंगरी जैसे देशो से अधिक है।

5. यूपी में भारत की सबसे ज्यादा तम्बाकू और बीड़ी बनाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे, गुरसहायगंज इलाके के हर घर में केवल बीड़ी बनाने का काम होता है।

6. यूपी के कानपुर में होली का पर्व पूरे दस दिन के लिए मनाया जाता है।

7. यूपी के इलाहाबाद कुम्भ मेले में लगभग 12 करोड़ लोग आते है, यह मेला विश्व का ऐसा मेला है, जहा सबसे ज्यादा लोग आते है।

8. 1950 से पहले उत्तर प्रदेश यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। 1950 के बाद ही इसका नाम उत्तर प्रदेश पड़ा।

9. मथुरा के निकट बरसाना की लठ्मार होली काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।

10. नरेंद्र मोदी, अटल विहारी वाजपेयी, चंद्रशेखर, वी पी सिंह, राजीव गाँधी, चौधरी चरण सिंह, इंदिरा गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री, जवाहर लाल नेहरू…….. कुल 14 में से 9 प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश की धरती से ही आये है।

Amazing Facts About Uttar Pradesh In Hindi – उत्तर प्रदेश के बारे में रोचक तथ्य


11.उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है, जो राजनीति की दिशा और दशा तय करती है, क्योकि यहाँ लोकसभा की 80 सीटे और राज्यसभा की 31सीटे है।

12. उत्तर प्रदेश में बज्र और अवधी के साथ-साथ 40 और अन्य बोलियाँ बोली जाती है।

13. कथन नृत्य उत्तर प्रदेश की ही दें है, यह नृत्य दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान रखता है।

14. यूपी के कन्नौज जिले में इत्र बहुत ही ज्यादा मात्रा में बनाया जाता है, अगर आप इस शहर से गुजरेंगे तो आपको गुलाबो की खुशबू हवा में महसूस करने को मिल जायँगी।

15. यूपी के महाराजगंज ( नाना जी फार्म ) में ऐसा समोसा बना है, जिससे जिले का नाम विश्व पटल पर अंकित हो गया है, यहाँ युवाओ ने विश्व का सबसे बड़ा समोसा बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना दर्ज कराया है।

16. आर्यो द्वारा कई पवित्र ग्रंथ उत्तर प्रदेश की भूमि पर लिखे गए है।

17. महात्मा बुद्ध ने अपना सबसे पहला उपदेश उत्तर प्रदेश में दिया है।

18. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।

19. उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द वल्लभ पंत और प्रथम राजपाल सरोजनी नायडू थी।

20. उत्तर प्रदेश का इतिहास 4000 साल पुराना है, ये माना जाता है, कि उत्तर प्रदेश की मिट्टी से बेहतर मिट्टी और कही है।

New Facts About Uttar Pradesh In Hindi – नए रोचक तथ्य


21. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया में सबसे बड़ा स्कूल है। इस स्कूल में करीब 55 हजार बच्चे पढ़ाई करते हैं। इस स्कूल ने 2005 में ही 29212 छात्रों के साथ रिकार्ड बना लिया था।

22. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नबाबो का शहर माना जाता है।

23. हिंदी के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद, कबीरदास, महादेवी वर्मा, तुलसीदास, भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद, हरिवंश राय बच्चन, भगवती चरण वर्मा और बहुत से ही ऐसी महान लेखक उत्तर प्रदेश से ही है