अंगूर खाने के फायदे- Angur Khane ke Fayde in Hindi
1. अंगूर से सिर दर्द का सफल उपचार – Grapes Good for Memory in Hindi
2. अंगूर का जूस करे कोलेस्ट्रॉल को कम – Grapes for Lowering Cholesterol in Hindi
3. अंगूर के फायदे हृदय को स्वस्थ रखने में – Grapes Good for Heart in Hindi
4. अंगूर का रस करे थकावट को दूर – Grapes for Energy in Hindi
5. अंगूर खाने से बेनिफिट्स होता है दृष्टि में – Grapes Good for Eye in Hindi
6. अंगूर के गुण कब्ज से दिलाते हैं राहत – Grapes For Constipation in Hindi
7. अंगूर खाने के बेनिफिट्स इम्यून सिस्टम के लिए – Grapes for Immune System in Hindi
8. अंगूर के बीज करते हैं शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर – Grapes for Detoxification in Hindi
9. अंगूर खाने के फायदे हड्डियों को मज़बूत बनाने में – Grapes for Bones in Hindi
10. अंगूर से कैंसर का इलाज करें – Grapes for Cancer in Hindi
अंगूर से सिर दर्द का सफल उपचार – Grapes Good for Memory in Hindi
अंगूर हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योकि इसमें विटामिन एवं मैग्नीशियम, फास्फोरस, लौह और तांबा जैसे खनिजों से भरपूर होता है। और साथ ही अंगूर में पाए जाने वाले खास गुण की वजह से अंगूर हमारे शरीर में हो रहे दर्द से भी राहत दिलाता है, यह भी माना जाता है, कि अंगूर सिर दर्द का सफल उपचार है। इसलिए इसे हमें खाते रहना चाहिए।
अंगूर का जूस करे कोलेस्ट्रॉल को कम – Grapes for Lowering Cholesterol in Hindi
अंगूर में पाया जाने वाला खास गुण फ्लावोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। सन 1999 के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ़ विस्कॉन्सिन मेडिकल स्कूल द्वारा जब अध्ययन किया गया तो बैंगनी रंग के अंगूर के जूस का नियमित रूप से सेवन दिल की बीमारियो से पीड़ित रोगियों में LDL कोलेस्ट्रॉल की संवेदनशीलता को कम करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह अंगूर दिल की बीमारी के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद है।
अंगूर के फायदे हृदय को स्वस्थ रखने में – Grapes Good for Heart in Hindi
अंगूर का हर रोज़ सेवन करने से आप बड़ी ही आसानी से हृदय स्वास्थ्य सम्बंधित लाभों का लुफ्त उठा सकते हैं। अंगूर ब्लड क्लॉट के खतरे को कम करता है, और साथ ही यह अंगूर स्वस्थ रक्त-चाप बनाये रखने में मदद करता है। अंगूर में मौजूद पोटेशियम से, यह उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करने में मददगार है। इसलिए अंगूर का सेवन एक सही मात्रा में करते रहना चाहिए।
अंगूर का रस करे थकावट को दूर – Grapes for Energy in Hindi
आपने ने तो ये कहावत तो सुनी ही होगी, कि आम का आम गुठलियों के भी दाम | यह कहावत इस उपचार पर बहुत बहुत ही अच्छे से बन रही है, एक मुट्ठी भर अंगूर के दाने खाने से या फिर आधा गिलास अंगूर का रस पीने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलेगी, यह आपके शरीर में पहुंचते ही थकान से लड़ने की ऊर्जा बनाता है। अंगूर विटामिन एवं मैग्नीशियम, फास्फोरस, लौह और तांबा जैसे खनिजों से भरपूर होता है। इसीलिए थकान को कम करने में मदद करता है। यदि आप बहुत ही जल्दी थकान महसूस करने लगते है, तो आप अंगूर के दाने या फिर अंगूर के रस का सेवन करना शुरू कर दीजिये।
अंगूर खाने से आँखो को फायदा – Grapes Good for Eye in Hindi
अंगूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है, जो रेटिना में रक्षात्मक प्रोटीन के स्तर को बढ़ा उसमें इंफ्लेमेटरी प्रोटीन के स्तर को घटाता है। अगर हम अंगूर का सेवन लगातार करते रहे तो हमारी आँखे कई सालों तक बड़े ही अच्छे से देख सकते है। अंगूर आंख के फोटोरिसेप्टर की रक्षा करते हैं और धब्बेदार अध: पतन और अन्य नेत्र संबंधी बीमारियों को रोकने में मदद करता है।
अंगूर के गुण कब्ज से दिलाते हैं राहत – Grapes For Constipation in Hindi
अंगूर में फाइबर मुख्य रूप से अघुलनशील फाइबर से बना है जो पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा देता है। इसीलिए अंगूर और अंगूर का रस दोनों कब्ज के उपचार में उपयोगी होते हैं। अंगूर में उच्च मात्रा में पानी होता है, यह मल-त्याग क्रिया को नियमित तो करता ही है लेकिन साथ ही में यह अपच और अनावश्यक जलन को रोकने में भी मदद करता है।
अंगूर खाने के बेनिफिट्स इम्यून सिस्टम के लिए – Grapes for Immune System in Hindi
अंगूर विटामिन सी, लौह और विटामिन बी -6 जैसे कई पोषक तत्वों से निहित हैं, लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक यौगिक प्रतिरक्षा प्रणाली की कार्यशीलता बढ़ाने में में सक्षम हैं। साथ ही संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
अंगूर के बीज करते हैं शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर – Grapes for Detoxification in Hindi
पानी और पोटेशियम की अधिक मात्रा अंगूर में पाई जाती है जो मूत्र प्रवाह बढ़ा कर, मूत्र के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलवाने में मदद करता है।
अंगूर खाने के फायदे हड्डियों को मज़बूत बनाने में – Grapes for Bones in Hindi
हड्डियों में कैल्शियम के स्तर में अंगूर सुधार लाता है, हड्डियों को स्वस्थ रखता है। अंगूर में विभिन्न पोषक तत्व आपके हड्डियों को पोषित कर उसे मजबूत व स्वस्थ बनाते हैं। हर सप्ताह कई बार अंगूर के एक कप का सेवन अवश्य करें।
अंगूर के नुकसान – Angoor Ke Nuksan in Hindi
अब तक आपने पढ़ा या सुना होगा कि अंगूर खाने के फायदे है, लेकिन आज मै आपको बताऊंगा कि अंगूर खाने के फायदे के साथ साथ नुकसान भी होते है इसका सेवन करने से आपको निम्नलिखित दुष्प्रभाव महसूस हो सकते हैं।
- अंगूर में बहुत ही कम कैलोरीज होती हैं, लेकिन इसका बहुत अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।
- इससे आपको अपच भी हो सकता है।
- ज्यादा सेवन से गैस की शिकायत भी हो सकती है।
अंगूर के अन्य फायदे – Angoor Ke Anye Fayde In Hindi
1. अंगूर खाने से महिलाओं के दूध में वृद्धि होती हैं।
2. अंगूर का रस नाक में डालने से नकसीर बंद हो जाती है।
3. अंगूर ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों के लिए भी फायदेमंद माना गया हैं।
4. अंगूर के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून बढ़ता हैं।
5. अंगूर के रस से कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
6. चेचक रोगियों के लिए अंगूर बहुत फायदेमंद होता है।
7. अंगूर खाने से दातों में कीड़ा भी नहीं लगता हैं
8. अंगूर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कट्रोल रहता हैं
9. अंगूर खाने से बार बार पेशाब आने वाली बीमारी से छुटकारा मिलता हैं
10. अंगूर फोडे-फुन्सियों एवं मुहासों को सुखाने में सहायता करता है.
11. भोजन के आधा घंटे बाद अंगूर का रस पीने से खून बढता है.
12. अंगूर खाने से हमारे चेहरे में निखार और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं