2 जुलाई का इतिहास – History Of The Day 2 July In Hindi

2 July In Hindi: इतिहास का हर एक दिन अपना एक विशेष महत्व रखता है, आज के दिन यानि 2 जुलाई जो ग्रेगोरी कलेंडर के अनुसार साल के 183वां (लीप वर्ष में 184वां) दिन है , आज के दिन इतिहास के पन्नो में ऐसी बहुत सारी घटनाएं हुई है, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते है, क्योकि वह बाते इतिहास के पन्नो में दर्ज होकर ही रह गई, आइए आज हम आपको कुछ खास घटनाओ के बारे में बताते है, [ History Of 2 July In Hindi]

इतिहास के पन्‍नों में आज के दिन क्या हुआ था?


1. 2 जुलाई का इतिहास  [1300 – Live Today]: Aaj Ka Itihas 2 July In Hindi
2. देश दुनिया में आज के दिन जन्मे महान लोग-Today BirthDay In History
3. इतिहास में आज के दिन निधन- Today Death In World History

2 जुलाई का इतिहास  [1300 – Live Today]: Aaj Ka Itihas 2 July In Hindi


1306- अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।

1698- ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।

1757- बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।

1777- अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति हुई।

1781- मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।

1862- कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।

1897- इतालवी वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पैटेंट कराया।

1916- भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना हुई।

1940- ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

1962- पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर अर्कंसास में खोला गया।

1966- फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।

1976- वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ।

1983- स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।

1985- आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति  में निर्वाचित हुए।

2001- फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई थी।

2002- स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति  बने।

2004- भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।

2006- इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।

2010- कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।

2015- फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।

देश दुनिया में आज के दिन जन्मे महान लोग-Today BirthDay In History


प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा का जन्म 1948 में हुआ।

तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य तूफ़ानी सरोज का जन्म 1956 में हुआ।

इतिहास में आज के दिन निधन- Today Death In World History


होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में 1843 को निधन हुआ।

स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का निधन 1950 में हुआ।