28 जून का इतिहास – History Of The Day 28 June In Hindi

28 June In Hindi: इतिहास का हर एक दिन अपना एक विशेष महत्व रखता है, आज के दिन यानि 28 जून जो ग्रेगोरी कलेंडर के अनुसार साल के 179वां (लीप वर्ष में 180वां) दिन है , आज के दिन इतिहास के पन्नो में ऐसी बहुत सारी घटनाएं हुई है, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते है, क्योकि वह बाते इतिहास के पन्नो में दर्ज होकर ही रह गई, आइए आज हम आपको कुछ खास घटनाओ के बारे में बताते है, [ History Of 28 June In Hindi]

28 जून का इतिहास – History Of The Day 28 June In Hindi

इतिहास के पन्‍नों में आज के दिन क्या हुआ था?


1. 28 जून का इतिहास  [1700 – 2000 ]: Aaj Ka Itihas 28 June In Hindi
2. 28 जून का इतिहास  [2000 – Live Today]: Aaj Ka Itihas 28 June In Hindi
3. देश दुनिया में आज के दिन जन्मे महान लोग-Today BirthDay In History
4. इतिहास में आज के दिन निधन- Today Death In World History

28 जून का इतिहास  [1700 – 2000 ]: Aaj Ka Itihas 28 June In Hindi


1748- एम्सटरडेम में दो लाेगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।

1820- टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया।

1838- ब्रिटेन की महारानी क्वीन विक्टोरिया की ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में की गयी।

1846- एंटोइन जोसेफ सैक्स ने सैक्सोफोन का पेटेंट कराया।

1919- वर्साय शांति संधि पर दस्तखत के साथ प्रथम विश्वयुद्ध खत्म हो गया।

1922- आयरिश नागरिक युद्ध शुरू हुआ।

1941- जर्मनी की सेना ने पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा जमाया।

1952- दक्षिण अफ्रीका नेता नेल्सन मंडेला को पहली बार जेल में डाला गया।

1956- पोलैंड के पोज़नेन में दंगे भड़कने से 38 लोग मारे गये।

1960- वेल्स के मोनमाउथशर की एक कोयला खदान में गैस से हुए धमाके में 37 खनिकों की मौत हो गई।

1965- पहली कमर्शियल सैटेलाइट अर्ली बर्ड ने कम्यूनिकेशन सर्विस शुरू की।

1976- अमेरिका के एयरफोर्स एकेडमी में पहली महिला का प्रवेश हुआ।

1981- ईरान में एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी।

1981- चीन ने कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।

1999- रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।

28 जून का इतिहास  [1900 – Live Today ]: Aaj Ka Itihas 28 June In Hindi


2003- इस्रायल-फ़िलिस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।

2004- तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।

2005- रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की।

2007- आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन  बाजार में आया।

2008- बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी। एस। नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।

2012- इराक में हुए सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और लगभग 50 से ज्यादा घायल हो गये।

देश दुनिया में आज के दिन जन्मे महान लोग-Today BirthDay In History


1873- सजीव अंगों को सुरक्षित रखने की खोज करनेवाले जीव विज्ञानी एलेक्स कार्ल का जन्म हुआ।

1883- हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त का जन्म हुआ।

1921- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव का जन्म हुआ।

1926- गोतलिएब डैमलर और कार्ल ब्रेंज की कंपनियों के विलय के साथ मर्सिडीज बेंज का जन्‍म हुआ था।

1976- भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का जन्म हुआ।

1995- मरियप्पन थंगावेलु का जन्म हुआ वो भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं।

इतिहास में आज के दिन निधन- Today Death In World History


1972- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का निधन हुआ

2007- जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन हुआ था।

2012- भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन हुआ।